Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारनरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

नरयावली को मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सागर जिले की नरयावली विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 63.41 करोड़ रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण भी किया जायेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोर्ड परीक्षा की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular