Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीय‘बागी’ प्रिगोझिन से अभी नहीं हटे हैं 'सशस्त्र विद्रोह' करने के आपराधिक...

‘बागी’ प्रिगोझिन से अभी नहीं हटे हैं ‘सशस्त्र विद्रोह’ करने के आपराधिक आरोप, रूसी अखबार का दावा

Russia News: वैग्नर ग्रुप के नेता त के खिलाफ ‘सशस्त्र विद्रोह आयोजित करने’ के लिए आपराधिक आरोप अभी तक नहीं हटाए गए हैं और रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने इस वीकेंड की नाटकीय घटनाओं की जांच जारी रखी है. ‘द मॉस्को टाइम्स’ ने बताया कि कोमर्सेंट बिजनेस डेली ने सोमवार को एक अज्ञात कानून प्रवर्तन अधिकारी का हवाला देते हुए यह खुलासा किया है.

‘द मॉस्को टाइम्स’ के मुताबिक रूस के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने की कसम खाने के बाद सशस्त्र विद्रोह भड़काने के लिए एफएसबी ने शुक्रवार रात प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए थे. इन आरोपों में 12 से 20 साल की जेल की सजा हो सकती है.भाड़े के लड़ाकों ने कर दिया एक शहर पर कब्जा
प्रिगोझिन द्वारा सशस्त्र विद्रोह के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद के भाड़े के लड़ाकों ने दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पर कब्ज़ा कर लिया और मास्को की ओर तेजी से आगे बढ़े.

लुकाशेंको की मध्यस्थता से हुआ समझौता
हालांकि शनिवार शाम को बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता से हुए एक समझौते के बाद, प्रिगोझिन अपना विद्रोह छोड़ने और पड़ोसी बेलारूस में निर्वासन में जाने के लिए सहमत हो गए.

क्रेमलिन ने उस समय कहा था कि वह समझौते के हिस्से के रूप में प्रिगोझिन पर लगे ‘सशस्त्र विद्रोह’ के आरोप हटा देगा. लेकिन अब रूसी अखबार कोमर्सेंट ने एक गुमनाम कानून प्रवर्तन सूत्र के हवाले से दावा किया है कि प्रिगोझिन के खिलाफ विद्रोह की जांच जारी है.  सूत्र ने इस बात पर जोर दिया कि जांच के भविष्य के बारे में किसी निर्णय पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

रूसी अधिकारियों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
रूसी अधिकारियों ने कोमर्सेंट की रिपोर्ट के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, और कानून प्रवर्तन स्रोत द्वारा किए गए दावों को तुरंत सत्यापित नहीं किया जा सका है.

प्रिगोझिन को आखिरी बार शनिवार देर रात रोस्तोव-ऑन-डॉन से बाहर खड़े लोगों के उत्साह के बीच प्रस्थान करते देखा गया था.

Previous article
कई बार बढ़ी है डेडलाइन ईपीएफओ ने पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों को यह विकल्प चुनने के लिए 4 महीने का समय दिया था. उसके बाद ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की सुविधा 3 मई तक के लिए बढ़ाई गई थी. बाद में ईपीएफओ ने डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ाकर 26 जून कर दिया था. अभी फिलहाल इसे और आगे बढ़ाने के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है. ऐसे डाउनलोड करें हायर पेंशन कैलकुलेटर आप ईपीएफओ के मेंबर सेवा पोर्टल से हायर पेंशन कैलकुलेटर को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले मेंबर सेवा पोर्टल पर जाना होगा. वहां आपको पेंशन अप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको इम्पोर्टेंट लिंक्स का ऑप्शन मिलेगा. इसे ओपन करेंगे तो कैलकुलेटर मिल जाएगा. इन जानकारियों की होगी जरूरत इस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ जानकारियों की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको यह बताना होगा कि आप ईपीएस से कब जुड़े थे. इसके अलावा आपको अपनी सैलरी से जुड़ी कई जानकारियां भी देनी होंगी. आप इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए ईपीएफओ के मेंबर सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं.
Next article
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular