Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयUS कांग्रेस में दिखा PM मोदी का जलवा, ऑटोग्राफ-सेल्फी लेने के लिए...

US कांग्रेस में दिखा PM मोदी का जलवा, ऑटोग्राफ-सेल्फी लेने के लिए दौड़ते दिखे सांसद

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया. उनका भाषण लगभग एक घंटे लंबा था, और इसमें कई सांसदों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भाग लिया. अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान विभिन्न प्रमुख विषयों को छूने वाले मोदी. 2016 में उन्होंने करीब 45 मिनट भाषण दिया था.

पीएम मोदी ने जैसी ही अपना संबोधन समाप्त किया, कई अमेरिकी सांसद उनसे बातचीत करने, उनका ऑटोग्राफ लेने और सेल्फी लेने के लिए दौड़ते दिखे. इस दौरान भारत माता की जय के और ‘वंदे मातरम’ के नारों से परिसर गूंज उठा.प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने भी लिया ऑटोग्राफ
पीएम मोदी से ऑटोग्राफ मांगने वालों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी भी शामिल थे. पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने की अनुमति देने के लिए मैकार्थी को धन्यवाद दिया.

मैककार्थी ने ट्वीट किया, ‘दुनिया में लोकतंत्र के सबसे महान प्रतीकों में से एक, यूएस कैपिटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना सौभाग्य की बात है. मैं हमारे दो महान देशों के बीच आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधों में वृद्धि की आशा करता हूं.’

पीएम मोदी ने जब किया भारतीय अमेरिकियों का जिक्र
प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान एक उल्लेखनीय क्षण तब आया जब उन्होंने भारतीय मूल के अमेरिकियों के बारे में की. उन्होंने कहा, ‘अमेरिका की स्थापना एक समान दृष्टिकोण वाले लोगों से प्रेरित थी. अपने पूरे इतिहास में, आप दुनिया भर के लोगों को गले लगाते हैं और आपने उन्हें अमेरिकी सपने में समान भागीदार बनाया है.’

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस कक्ष में गर्व से बैठे हैं और एक मेरे पीछे है.’

पीएम मोदी की इस बात पर नहीं रुक पाई सांसदों की हंसी
संसद सदस्यों की हंसी तब नहीं रुक पाई जब पीएम मोदी ने कहा मुझे बताया गया है कि समोसा कॉकस का जायका अब संसद में नजर आता है. मुझे उम्मीद है कि विविध भारतीय पकवान भी यहां नजर आएंगे.

बता दें अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों को अनौपचारिक रूप से समोसा कॉकस (Samosa Caucus) कहा जाता है. अमेरिका में वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में समोसा कॉकस की कहानी शुरू हुई थी. उस चुनाव में पहली बार भारतीय मूल के कुछ सांसद निर्वाचित हुए थे.

उस दौरान हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पहली बार इस समूह को समोसा कॉकस नाम दिया था. राजा कृष्णमूर्ति का कहना था कि उन्होंने अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या को रेखांकित करने के लिए समोसा कॉकस नाम दिया. कमला हैरिस भी इस समूह की प्रमुख सदस्य थीं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं.राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular