Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारजबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर आकाश और वायु तत्व पर हुई योग...

जबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर आकाश और वायु तत्व पर हुई योग क्रियाएँ नीले कपड़ों से बनाई गई 21 जून की आकृति

भोपाल : सोमवार, जून 19, 2023

9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के पूर्व वातावरण निर्माण के मकसद से जबलपुर शहर में सामूहिक योग कार्यक्रम में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

जबलपुर की मदनमहल पहाड़ी पर बैलेंसिंग रॉक के समीप योग के 5 तत्व में से आकाश और वायु तत्व पर केन्द्रित योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इस मौके पर नीले कपड़ों और गुब्बारों से 21 जून की आकृति बनाई गई। आकाश तत्व पर आधारित योग क्रियाओं का अभ्यास रविवार को 200 से अधिक प्रतिभागियों ने योगाचार्य सुश्री अनुभा जैन के मार्गदर्शन में किया।

योग क्रियाओं के प्रदर्शन के बाद श्री अन्न (मोटे अनाज) कोदो-कुटकी, रागी, कांगनी और सांवा जैसे अन्न के साथ व्यंजन तैयार कर जन-सामान्य को इनके पोषक तत्व के बारे में जानकारी दी गई। शहर के मुख्य मार्गों से योग के प्रति जागरूकता एवं उसके महत्व को बताने के लिये रैली निकाली गई। जबलपुर में मनुष्य के जीवन में योग के महत्व को बताने के लिये 5 तत्वों पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश पर केन्द्रित गतिविधियाँ पहली बार की जा रही हैं।

प्रदेश में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग के कार्यक्रम निर्धारित समय पर एक साथ होंगे।

सामूहिक योग कार्यक्रम की पल-प्रतिपल समय-सारणी

सभी सहभागियों की उपस्थिति

प्रात: 6 बजे से पूर्व

अतिथि गण का आगमन

प्रात: 6 बजे

अतिथि गण का उद्बोधन

प्रात: 6:02 बजे

मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण

प्रात: 6:10 बजे

सामान्य योग अभ्यास क्रम

प्रात: 7 से 7:45 बजे तक

आभार एवं कार्यक्रम समापन

प्रात: 7:50 बजे

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular