Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल-सिंगरौली एक्स. 21 से 24 तक निरस्त, अप-डाउन की आठ ट्रेनें बदले...

भोपाल-सिंगरौली एक्स. 21 से 24 तक निरस्त, अप-डाउन की आठ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

भोपाल से सिंगरौली के बीच चलने वाली भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 19 से 24 जून तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा अप-डाउन की आठ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। रेलवे ने यह निर्णय जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर महरोई एवं विजय सोता स्टेशनों के बीच पटरी जोड़ने के काम के चलते लिया है

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

 

– ट्रेन 22165-66 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस, भोपाल से 21 से 24 जून एवं सिंगरौली से 22 से 27 जून तक निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तित

 

– ट्रेन 13025-26 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस हावड़ा से 19 से 26 जून को और 21 जून को दोनों तरह से अपने निर्धारित मार्ग के बजाए गढ़वा रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज, छिवकी कटनी मुड़वारा से होकर चलेगी।

ट्रेन 18009-10 अजमेर संतरागाछी एक्सप्रेस, अजमेर से 18 से 25 जून तक और संतरागाछी से 23 जून को दोनों तरह से अपने निर्धारित मार्ग के बजाए कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गढ़वा रोड होकर जाएगी।

– ट्रेन 19413-14 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 21 जून और कोलकाता से 24 जून को दोनाें तरह से अपने निर्धारित मार्ग के बजाए कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गढ़वा रोड होकर जाएगी।ट्रेन 19607-08 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस, कोलकाता से 22 जून को और मदार से 19 से 26 जून तक दोनों तरह से अपने निर्धारित मार्ग के बजाए गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular