Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़जनता कांग्रेस को लेकर सीएम भूपेश बघेल का दावा, कहा- तीसरे मोर्चे...

जनता कांग्रेस को लेकर सीएम भूपेश बघेल का दावा, कहा- तीसरे मोर्चे का कोई असर नहीं होने वाला

रायपुर। Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के भारत राष्ट्र समिति में विलय की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे का कोई असर नहीं होने वाला है। राजधानी में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं, जहां राष्ट्रीय दलों की सीधी टक्कर होती है। बहुत लोगों ने कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने जोगी कांग्रेस की पूरी मदद की, जिसमें जोगी कांग्रेस और बसपा ने मिलकर सात सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन उपचुनाव में उनकी ताकत और कम हो गई।दरसअल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से अब तक हुए विधानसभा चुनाव में थर्ड फ्रंट की ओर से पूरी ताकत लगाने के बाद भी सात प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले। पहली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के आलावा जकांछ पांच सीट जीतने में सफल हुई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद जकांछ कमजोर हुई है और उसके विधायक और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़कर चले गए हैं। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव अपनी पार्टी का पड़ोसी राज्यों में विस्तार कर रहे हैं, तो जकांछ के अध्यक्ष अमित जोगी उनकी पार्टी में विलय करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

गांधी का नाम आते ही भाजपा नेताओं को लगा जाती है आग

 

वीआइपी रोड का नाम बदलने पर भाजपा नेताओं की आपत्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार का नाम आते ही भाजपा नेताओं के शरीर में आग लग जाती है। उन्होंने कहा कि बस्तर यूनिवर्सिटी महेन्द्र कर्मा के नाम से है। रायगढ़ यूनिवर्सिटी नंदकुमार पटेल के नाम से खोला गया है। सांकरा में महात्मा गांधी, सरगुजा में राजमाता और कोरबा में बिसाहू महंत के नाम से यूनिवर्सिटी खोली गई है। एक नाम भी अगर गांधी परिवार से आया तो भाजपा नेताओं के शरीर में आग फूटने लग जाता है और इनका एंटीना सक्रिय हो जाता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular