Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़चुनाव के दौरान उपयोग में लाए जा सकेंगे 18 प्रकार के दस्तावेज

चुनाव के दौरान उपयोग में लाए जा सकेंगे 18 प्रकार के दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन-2023 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है। मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी, निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किए गए मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान-पत्र का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केंद्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची का उपयोग किया जा सक बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटो युक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र एवं फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आनलाइन मतदाता पहचान पर्ची का उपयोग भी मतदाता, पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular