Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशवीडी शर्मा ने कहा, प्रियंका वाड्रा कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी दृष्टिकोण...

वीडी शर्मा ने कहा, प्रियंका वाड्रा कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी दृष्टिकोण के लिए माफी मांगें

भोपाल – कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश की धरती पर जब कदम रखें तो सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगें। प्रियंका को प्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है।

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रियंका के सोमवार को जबलपुर आगमन को लेकर कही। उन्होंने कहा कि कमल नाथ एक महिला को ’आइटम’ और दिग्विजय सिंह ’टंच माल’ बुलाते हैं, उसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए।

 

एमपी का दौरा राजनीतिक पर्यटन

 

 

 

प्रियंका जनता को बताएं कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के प्रति उनका क्या दृष्टिकोण है? प्रियंका अगर ऐसा नहीं करती हैं, तो उनका मप्र दौरा राजनीतिक पर्यटन ही माना जाएगा। प्रदेश की महिलाएं और जनता यह समझ जाएगी कि आप में वह राजनीतिक सामर्थ्य नहीं है कि आप सही को सही और गलत को गलत कह पाएं।

प्रियंका की सभा को विफल करने में लगा रहे ताकत : गोविंद सिंह

 

 

 

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा़ गोविंद सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को जबलपुर आ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा को विफल करने का प्रयास कर रही है। वे कहते हैं कि प्रियंका के आने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घबराए हुए हैं और जबलपुर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उनकी सभा को विफल करने में पूरी ताकत लगा दो। डा़ सिंह रविवार को अपने आवास पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है, ये षड्यंत्र फैलाता है, भाई को भाई से लड़ाता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular