Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयचक्रवात 'बिपरजॉय' का भारत में असर दिखना शुरू, 50-60 किमी प्रति घंटे...

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का भारत में असर दिखना शुरू, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं, 4 राज्यों में अलर्ट

Cyclone Biparjoy Update: चक्रवात बिपरजॉय भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है. गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है. गुजरात के वलसाड में समुद्र किनारे तेज लहरें उठ रही हैं. इसके अलावा गुजरात के सूरत में भी तूफान का असर देखने को मिल रहा है, डुमस और सुवाली में ऊंची लहरें उठ रही है जिसके बाद कोस्टल एरिया को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है. तेज हवाओं के कारण कई जगह बैनर पोस्टर फट गए हैं. सावधनी बरतते हुए पर्यटकों के लिए बीच पर जाने की मनाही हो गई है. वहीं मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है.

देश के चार राज्यों में अगले 36 घंटों में बिपरजॉय का असर दिखने की आशंका है. दक्षिण अरब सागर के आस-पास के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. 4 राज्यों- कर्नाटक-गोवा-महाराष्ट्र और गुजरात में सतर्कता बरती जा रही है. इसी के चलते मौसम विभाग ने मछुआरों को केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर रहने की सलाह दी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा- ”चक्रवात बिपरजॉय अगले 36 घंटों में ओर तेज होने वाला है. अगले दो दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. मौसम विभाग ने मछुआरों को भी अरब सागर में न जाने की सलाह दी है.”

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular