Metoo Allegation On Vairamuthu: अपने ऊपर पांच साल पहले से ही यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कवि और गीतकार वैरामुथु रामासामी के खिलाफ दक्षिण की ही गायिका भुवना शेषन ने कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. उन्होंने वैरामुथु पर आरोप लगाया कि उन्होंने कथित तौर पर 17 महिलाओं का यौन शोषण किया है लेकिन उनके खिलाफ अभी तक सिर्फ चार महिलाएं ही सामने आई हैं.




