Terror Attack In An Event: अफगानिस्तान के बदख्शान जिले में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. यह कार्यक्रम उप गवर्नर निसार अहमद अहमदी की याद में रखा गया था जिनका कुछ दिन पहले ही कत्ल कर दिया गया. तालिबान के गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने बताया कि नवाबी मस्जिद के पास हुए विस्फोट में जान गंवाने वालों में तालिबान पुलिस के एक पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं और इस दर्दनाक हमले में 30 लोग घायल हुए हैं. प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने अंदेशा जताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.
प्रवक्ता अब्दुल नफी तकोर ने कहा कि इस हमले में जाहिर तौर पर निसार अहमद अहमदी की याद में आयोजित कार्यक्रम को निशाना बनाया गया है. अहमदी की मंगलवार को कार बम विस्फोट के जरिए हत्या कर दी गई थी. यह हमला बदख्शान प्रांत की राजधानी फैजाबाद में हुआ था जिसमें उनका चालक भी मारा गया था और 10 अन्य लोग जख्मी हुए थे. तालिबान के सूचना और संस्कृति के प्रभारी मोअजुद्दीन अहमदी ने गुरुवार को हुए विस्फोट और इसमें बगलान के पूर्व पुलिस प्रमुख सैफीउल्लाह शमीम के मारे जाने की पुष्टि की. अब तक की खबरों के मुताबिक इस हमले की फौरन किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
इस्लामिक स्टेट का कार धमाके में हाथ
आपको बता दें कि तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ने मंगलवार को किए गए कार बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट में कहा कि मस्जिदों पर बमबारी आतंकी कृत्य है और मानवीय और इस्लामी मानकों के खिलाफ है. तालिबान के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को निसार अहमद अहमदी को दफन करने में हिस्सा लिया था. सेना के तालिबान प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने बदख्शान में आईएस के हमलों की निंदा की और लोगों से तालिबान सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने और अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने को कहा है.
पहले भी हुआ था धमाका




