Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीययुद्ध के मैदान में "अभिमन्यु बनी यूक्रेन की सेना", कीव पर लगातार...

युद्ध के मैदान में “अभिमन्यु बनी यूक्रेन की सेना”, कीव पर लगातार छठे दिन रूसी हमले को कर दिया नाकाम

रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध का सिलसिला जारी है। रूस के जबरदस्त हवाई हमले को रोकने के लिए यूक्रेनी बल अभिमन्यु के रोल में उतर आए हैं। दरअसल यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने कीव पर लगातार छठवें दिन रूस के घातक मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है। यूक्रेन के हवाई बलों ने कीव में छह दिन में रूस के छठे हमले में 30 से अधिक रूसी क्रूज मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कीव के वरिष्ठ अधिकारी सरही पोपको ने टेलीग्राम पर लिखा कि कैस्पियन क्षेत्र से ईरान निर्मित शहीद ड्रोन और क्रूज मिसाइलों द्वारा यूक्रेनी राजधानी पर एक साथ अलग-अलग दिशाओं से हमला किया गया था।

यूक्रेन के महा अभियोजक कार्यालय के अनुसार हमले में 68 साल का एक व्यक्ति और 11 साल का एक बच्चा घायल हो गये और मलबा गिरने से लोगों के घर, इमारतें तथा कारों को नुकसान हुआ। राजधानी कीव में हाल ही में हुए हमलों ने वहां के निवासियों को परेशानी में डाला है तथा यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमताओं का परीक्षण किया है, वहीं कीव के अधिकारी रूस के हमले के 15 महीने बाद उसकी सेना को खदेड़ने के लिए एक आगामी जवाबी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। पिछले महीने 17 दिन तक कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किये गये। इनमें दिनदहाड़े किये गये हमले भी शामिल हैं।

विदेशी हथियारों से ताकतवर हुआ यूक्रेन

लड़ाई में कई बार रूस यूक्रेन पर भारी पड़ता रहा है, लेकिन विदेशी हथियारों से यूक्रेन भी रूसी सेनाओं के छक्के छुड़ा रहा है। वाशिंगटन से संचालित थिंकटैंक ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ के अनुसार रूस की रणनीति उलटी पड़ सकती है। यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी जालुझंकी ने कहा कि यूक्रेन के हवाई रक्षा बलों ने सभी 15 क्रूज मिसाइल और 21 ड्रोन हमलों को बीच में ही नाकाम कर दिया। इस बीच रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर यूक्रेन की तरफ से गोलीबारी हो रही है। हाल में सीमापार हमलों ने रूस के इन क्षेत्रों को दहला दिया है और वह चौकन्ना हो गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular