Saturday, April 25, 2026
spot_img
Homeकरियरक्लास 10 की पीरियोडिक टेबल से लेकर लोकतंत्र तक, NCERT ने इन...

क्लास 10 की पीरियोडिक टेबल से लेकर लोकतंत्र तक, NCERT ने इन चैप्टर्स को किया सैलेबस से आउट

NCERT Deletes Chapters: इतिहास और राजनीति विज्ञान की किताबों में बदलाव के बाद एनसीईआरटी एक बार फिर सुर्खियों में है. अब एनसीईआरटी ने क्लास 10 की नई किताबों से पीरियोडिक टेबल का पूरा चैप्टर, लोकतंत्र और विविधता, लोकतंत्र की चुनौतियों और राजनीतिक दलों के अध्याय हटा दिए हैं. यही वजह है कि एनसीईआरटी बदलाव को लेकर सवालों के घेरे में है.

इसको लेकर एनसीईआरटी ने एक बयान भी जारी किया और कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम करने के लिए कक्षा 10वीं की किताबों से तत्वों, लोकतंत्र, राजनीतिक दलों और लोकतंत्र की चुनौतियों के अध्यायों को हटाया गया है. एनसीईआरटी के मुताबिक, शिक्षा नीति पढ़ाई के भार को कम करने और रचनात्मक मानसिकता के साथ सीखने पर जोर देती है.

क्लास 10 की किताबों से हटाए गए ये चैप्टर

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 10 की सोशल साइंस की डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स बुक-2 से इन अध्यायों को हटाया है. इसका कारण कोविड-19 महामारी को ठहराया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular