Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमप्र में मतदान केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन, परिवार के सदस्यों के...

मप्र में मतदान केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन, परिवार के सदस्यों के एक ही केंद्र पर रहेंगे नाम

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ निर्वाचन आयोग मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन भी कराएगा। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाता को मतदान के लिए दो किमी से अधिक दूर न जाना पड़े। साथ ही एक परिवार के सभी मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केंद्र पर रहें।

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव के समय भोपाल सहित अन्य जिलों में यह शिकायत सामने आई थी कि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्र पर कर दिए गए। यदि ऐसी स्थिति कहीं पाई जाती है तो मतदाता सूची में संशोधन किया जाएगा।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि मतदान के लिए मतदाता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसमें जिन केंद्रों का स्थान परिवर्तन करना है, उस संबंध में प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। कोई भी केंद्र ऐसा नहीं रखा जाएगा, जहां मतदाताओं को पहुंचाने के लिए दो किमी की दूरी तय करना पड़े।सी तरह से डेढ़ हजार से मतदाता किसी केंद्र पर नहीं रखे जाएंगे। बूथ लेवल आफिसर पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करेंगे। जिन केंद्रों पर मतदाताओं के नाम जुड़ने के बाद ऐसी स्थिति बनेगी, उनके लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा। एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग मतदान केंद्र होने का विषय जनवरी 2023 में मतदाता सूची के प्रकाशन के समय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधियों ने उठाया था
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular