Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री नीलकंठ हैं, वे तो कांग्रेस के अपशब्दों का विषपान कर लेते...

प्रधानमंत्री नीलकंठ हैं, वे तो कांग्रेस के अपशब्दों का विषपान कर लेते हैं : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना हिटलर और सद्दाम हुसैन से किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नीलकंठ हैं और कांग्रेस के अपशब्दों का विषपान कर लेते हैं। देश की जनता कांग्रेस के नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

 

आदिवासी विकास परिषद के कार्यक्रम में भूरिया ने भाजपा पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बस चले तो नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र को समाप्त करके हिटलर और सद्दाम हुसैन बन जाएं।

 

 

 

 

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में सामान्य शिष्टाचार और प्रधानमंत्री पद की गरिमा भी भूल जाते हैं। मैदान में मुकाबला नहीं करते हैं और मन के भाव अपशब्दों में प्रकट हो रहे हैं लेकिन सूर्य पर अगर कोई धूल डालने की कोशिश करेगा तो वह उसी के चेहरे पर आकर गिरेगी। प्रधानमंत्री आज दुनिया में विकास व जनकल्याण के प्रतीक है। कांग्रेस विषकुंभ जैसी हो गई है।

 

 

 

 

अमृतकाल कांग्रेस के त्याग तपस्या की देन : कमल नाथ

 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज देश आजादी का जो अमृत महोत्सव मना रहा है, उसके लिए कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं और लाखों कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन समर्पित किया है। अमृतकाल तब संभव हुआ जब कांग्रेसजनों ने त्याग-तपस्या की। कांग्रेस पार्टी को गालियां देकर आप आजादी के आंदोलन और कांग्रेस के महान नेताओं का अपमान कर रहे हैं। भोपाल रियासत के भारतीय संघ में विलय के पीछे भी देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के नेता डा. शंकर दयाल शर्मा का योगदान था। आपके शब्दों ने दिखा दिया कि राष्ट्र और राष्ट्र भक्तों के प्रति आपके मन में कोई सम्मान नहीं है।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular