Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलइन हरे फलों के सेवन से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, आज ही...

इन हरे फलों के सेवन से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, आज ही डाइट में करें शामिल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों से बेहतर कुछ नहीं माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। जिस तरह हरी सब्जियां शरीर के लिए गुणकारी होती है उसी तरह हरे फल भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

हरे फलों के सेवन से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं और इनके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता हैं। चलिए जान लेते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए आपको किन हरे फलों का सेवन करना चाहिए।

इन हरे फलों को डाइट में कर सकते हैं शामिल

1. अंगूर एक बेहतर ऑप्शन

बात जब हरे फलों की होती है तो अंगूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये खाने में बेहद रसीला होता है और इसका स्वाद भी बेहद खट्टा-मीठा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन A, C और B पाया जाता है। साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाएं जाते हैं। अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। साथ ही इसो खाने से एनर्जी मिलती है और ये थकान भी दूर करता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज को दूर किया जा सकता है।

2. आवंला भी बेहद फायदेमंद

हेल्दी रहने के लिए आप आंवले को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और डाइयूरेटिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और इससे इम्युनिटी को मजबूत करने में भी मदद मिलती है।

3. अमरूद भी मददगार

अमरूद का स्वाद तो बेहद लजीज होता है ही, साथ ही शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए ये बहुत मदद करता है और ये स्ट्रेस को भी कम करता है। अमरूद में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आंखों और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें विटामिन A, C, फोलेट, कॉपर और जिंक जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

4. हरे सेब भी बहुत ही शानदार ऑप्शन

हरे सेब का स्वाद तो बहुत ही शानदार होता है। साथ ही इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हरे सेब से मेंटल हेल्थ और हड्डियां को मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को भी कम करने में मदद करता है।

5. कीवी भी मददगार

ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए कीवी खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, E, फोलेट और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो बेहद फायदेमंद होते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। today india time इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular