Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeलाइफस्टाइलमिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी, जानें...

मिनटों में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी, जानें विधि

Jowar Upma Recipe: सुबह के समय अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप ज्वार उपमा या ज्वार की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आप सब्जियों के साथ इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं। वजन कम करने और दिन भर एक्टीव रहने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। आइए प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी जानते हैं।

Jowar Upma Ingredients Recipe in Hindi

  • 1 कप अंकुरित ज्वार
  • 1 चम्मच घी
  • टमाटर
  • मटर
  • गोभी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • नींबू
  • काजू
  • मूंगफली
  • सफेद तिल
  • दालचीनी
  • तेज पत्ता
  • नमक
  • हल्दी
  • गर्म मसाला
  • धनिया पाउडर
  • हरा धनिया

Jowar Upma Recipe in Hindi

ज्वार का आप उपमा या खिचड़ी बना सकते हैं। इसके लिए लगभगल एक कप अंकुरित ज्वार लें और फिर उसे कुकर में आधा कप पानी डालकर 1 सीटी आने तक पका लें।

दूसरी ओर गैस पर एक पैन रखें और उसमें 1 चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें तेज पत्ता और दालचीनी डालकर भूनें इसके बाद 1 चम्मच सफेद तिल और मूंगफली के कुछ दाने भी डालकर अच्छे से रोस्ट करें। इसमें अब आपको कुछ कटे हुए काजू भी डाल देने हैं। साथ ही अदरक-लहसुन का भी पेस्ट मिला दें।

इसके बाद बारी कटी प्याज को डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद इसमें कुछ मसाले जैसे- नमक. हल्दी, गर्म मसाला और धनिया पाउडर डालें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular