Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचार11 पार्षदों के निर्वाचन के लिए बने 23 मतदान केन्द्र

11 पार्षदों के निर्वाचन के लिए बने 23 मतदान केन्द्र

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकायों के उप निर्वाचन कार्यक्रम में 11 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 23 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि कुल मतदाता 16 हजार 673 हैं। इनमें से पुरूष मतदाता 8408 और महिला मतदाता 8265 हैं। मतदान 13 जून को होगा।

11 पार्षदों का होगा निर्वाचन

नगरीय निकायों में 11 पार्षदों का निर्वाचन होगा। नगरीय निकाय सतवास जिला देवास, जौरा जिला मुरैना, बिलहरा और बादरी जिला सागर, सतना, बुढ़ार जिला शहडोल, छिन्दवाड़ा, डोंगरपरासिया जिला छिन्दवाड़ा, रतनगढ़ जिला नीमच, शाहपुर जिला बुरहानपुर और मंदसौर के एक-एक वार्ड में पार्षद का निर्वाचन होगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular