Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयशादी के 4 साल बाद हुआ तलाक, महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से...

शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक, महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से मांगा रिफंड, दोनों के बीच की चैट वायरल

फैमिली फंक्शन हो या सेरेमनी, हर खुली के पल को कैप्चर करने के लिए लोग फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं। ताकि उस सुनहरे पल की यादें सालों तक रहें। शादी हर परिवार के लिए खास होता है। इसलिए वेडिंग में फोटोग्राफर जरूर होता है। कुछ कपल्स अक्सर फोटोग्राफर के काम से इतने खुश होते हैं कि घर के अन्य कार्यक्रम में उसी फोटोग्राफर को बुलाते हैं। लेकिन एक महिला ने अपनी शादी के चार साल बाद फोटोग्राफर से खर्च वापस मांगा है। महिला ने कहा कि अब मेरा तलाक हो गया है। तुम शादी में ली गई फोटोग्राफ का रिफंड वापस कर दो। इन दोनों के बीच वॉट्सऐप पर हुई चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं।

 

महिला ने वेडिंग फोटोग्राफर से मांगा रिफंड

 

पहले तो फोटोग्राफर को लगा कि महिला मजाक कर रही है, लेकिन बाद में अहसास हुआ कि वह इस मामले को लेकर गंभीर थी। महिला ने कहा, ‘वह शादी की फोटोग्राफी के पैसे वापस मांग सकती है। अब उसका अपने पति से संबंध नहीं रहा।’ फोटोग्राफर ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किए।

चैट से स्क्रीनशॉट वायरल

 

फोटोग्राफर का ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है। ये स्क्रीनशॉट लांस रोमियो फोटोग्राफी के ट्विटर अकाउंट से साझा किए गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘कसम से मेरी जिंदगी एक ऐसी फिल्म है। जिसे आप कभी नहीं बना सकते।’

महिला ने क्या कहा

 

लांस रोमियो द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में महिला ने कहा, मुझे नहीं पता कि आपको मैं याद हूं या नहीं। आपने 2019 में डरबन में मेरी शादी में मेरे लिए एक फोटोशूट किया था, लेकिन अब मैं तलाकशुदा हूं। इसलिए उन फोटोज की अब मुझे या मेरे तलाकशुदा पति को जरूरत नहीं है। आप चाहें तो इसे अपने पास रख लें। आपने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन अब यह सब बेकार है। ऐसे में आप उस समय भुगतान किए गए पैसे रिफंड कर दें। हमें अब इन तस्वीरों की जरूरत नहीं है। फोटोग्राफर ने यह कहते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया कि मैं इन फोटोज को किसी भी तरह नष्ट नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular