Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकी पर बैन से चीन को दिक्कत

आतंकी पर बैन से चीन को दिक्कत

न्यूयॉर्क । भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई अब्दुल रउफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने की दोबारा मांग उठाई। लेकिन चीन ने इस पर आपत्ति जता दी। पड़ोसी देश ने भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंधित सूची में रउफ अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। इससे पहले पिछले साल अगस्त में भी भारत और अमेरिका ने अब्दुल रउफ को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था। तब भी चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इसे रोक दिया था। चीन के एक प्रवक्ता ने कहा था कि हमने मामले को समझने के लिए समय चाहिए। इस कारण इस प्रस्ताव को रोका गया है। हालांकि, प्रपोजल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बाकी 14 मेंबर्स का समर्थन हासिल था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular