Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारभोपाल के शौर्य स्मारक में रेज़ांगला युद्ध स्मारक भी विकसित होगा -...

भोपाल के शौर्य स्मारक में रेज़ांगला युद्ध स्मारक भी विकसित होगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में रेज़ांगला युद्ध स्मारक विकसित किया जाएगा। अमर क्रांतिकारी राव तुलाराम जी की प्रतिमा इन्दौर में स्थापित की जाएगी। उनकी जीवनी शालेय शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम समिति को निर्देशित किया जाएगा। केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन संबंधी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यादव अहीर रेजीमेंट जागरूकता अभियान (यार्क) के प्रतिनिधि-मंडल से यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि-मंडल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व में भेंट की। प्रतिनिधि-मंडल में श्री सुनील यादव सहित इंदौर, आगर-मालवा, देवास, उज्जैन, राजगढ़, अशोकनगर, सीहोर और ग्वालियर के प्रतिनिधि शामिल थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संचालित गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular