Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeछतीसगढ़बिलासपुर हाईकोर्ट मार्ग में अभियान, रोजाना पकड़े जा रहे दो दर्जन से...

बिलासपुर हाईकोर्ट मार्ग में अभियान, रोजाना पकड़े जा रहे दो दर्जन से ज्यादा मवेशी

शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क में से एक रायपुर रोड हाईकोर्ट मार्ग में अब बेसहारा घूमने होने मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। रोजाना दो दर्जन से ज्यादा मवेशी पकड़े जा रहे हैं। निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने जल्द से जल्द इस सड़क को मवेशी मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर-बिलासपुर रोड नेशनल हाईवे है। शहर से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर मवेशियों का राज रहता है, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका रहती है, क्योंकि इस सड़क पर हर सभी दो व चार पाहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।वहीं सड़क को मवेशी मुक्त बनाने के लिए अब इस मार्ग पर नगर निगम आयुक्त के निर्देश में मवेशी पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोजाना निगम की मवेशी पकड़ने वाली टीम इस मार्ग पर मवेशी पकडं रही है। निगम कमिश्नर के निर्देश पर इसके लिए विशेष टीम गठित किया गया था। इस कार्य में बोदरी नगर पंचायत से भी समन्वय बनाकर हाईकोर्ट मार्ग को मवेशी मुक्त बनाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular