Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeभोपालपुलिस की चौकसी के बीच तीन स्थानों के ताले तोड़कर दो लाख...

पुलिस की चौकसी के बीच तीन स्थानों के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी

राजधानी में सूने मकान और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे में एक बार फिर एक दुकान और दो सूने मकानों के ताले तोड़कर दो लाख का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी की एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक बागसेवनिया के अमराई परिसर में रहने वाले जयनाथ विश्वकर्मा निजी काम करते हैं, वह किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान अज्ञात आरोपितों ने उनके मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात कर एक लाख का सामान चुराकर फरार हो गए।बाद में जब वह घर पहुंचे तो घर का बिखरा सामान देखकर वह समझ गए कि चोरी हो गई। बाद में सामान चेक करने के बाद उन्होंने थाने में एफआइआर दर्ज कराई। इसी तरह से पुूराने शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र के करीब बख्श कालोनी में रहने वाले समीर खान कारोबारी है।उनके घर मकान के छत जाली तासेड़कर बदमाशों ने प्रवेश किया और सामान चुराकर फरार हो गए। वह चोरी गए सामान की सही कीमत की जानकारी जुटा रहे हैं।

दुकान का ताला तोड़कर चोरी:- इस तरह से रातीबड़ के नीलबढ़ पान मसाला की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दस हजार का सामान चुरा लिया। बाद में जब दुकान का मालिक दुकान खालने पहुंचा ,तब उसने दुकान के ताले टूटे देखें । तब जाकर उसे चोरी का पता चला । उनकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

तीन वाहन चोरी इस अलावा 24 घंटे में अशोकागार्डन , पिपलानी और कोहेफिजा से वाहन चोरी के मामले सामने आए हैं।पुलिस ने तीनों चोरी के मामले दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular