Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के मिहोना से उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ जा रही बस दुर्घटना में 5 लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए और सामान्य रूप से घायलों को 10 -10 हजार रूपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular