Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकचिराग की नीतिश को चुनौती हिम्मत हैं, तब बजरंग दल पर बैन...

चिराग की नीतिश को चुनौती हिम्मत हैं, तब बजरंग दल पर बैन लगाए

पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधकर कहा कि अगर हिम्मत है, तब बैन लगाकर देख लें। पत्रकारों से चर्चा करते हुए चिराग से जब जदयू सांसद की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि जदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं, राज्य में उनकी सरकार है अगर ताकत है, तब बैन करके दिखाएं।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उसके नाम को इस्तेमाल करने के लिए इस तरह का बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष के पास मोदी सरकार से चुनाव जीतने के लिए और दूसरा विकल्प नहीं रहा जो इस तरह का बयान दिया जा रहा है।
चिराग ने कहा कि जदयू बताए की किस घटना के आधार पर बजरंग दल को बैन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महज एक राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्ष कर्नाटक में विरोध कर रहा है, तब बाकी के भी विरोधी दल बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं। इसके आलावा इनके पास कोई ठोस वजह नहीं है। नीतीश के विरोधी दल को एकजुट करने के संबंध में सांसद चिराग ने कहा कि वे बिहार के लोगों को कभी दलित महादलित, पिछड़े अति पिछड़े, हिंदू मुस्लिम यहां तक कि महिला पुरुष में बांटते रहे और अब एकजुट करने की बात करते हैं

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular