Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयएक शख्स ने प्यार में जिस लड़की से की शादी, वह निकली...

एक शख्स ने प्यार में जिस लड़की से की शादी, वह निकली सौतेली बहन

सैन फ्रांसिस्को । हमारे देश में शादी-विवाह के मामले में तो बहुत विचार किया जाता है, लेकिन विदेशों में इतना सोच-विचार नहीं होता है। हालांकि, एक चीज़ तो हर कोई जानता है कि पति और पत्नी के बीच खून का रिश्ता नहीं होता है, फिर भी कई मामले ऐसे आए हैं, जिसमें पति-पत्नी के बीच खून का रिश्ता का पता चला।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे ही एक शख्स का दिमाग तब सुन्न हो गया, जब उसे पता चला कि जिस लड़की के साथ उसने प्यार-मोहब्बत के बाद शादी की है, वो दरअसल उसकी अपनी बहन है। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और शख्स पत्नी बन चुकी अपनी बहन को अपनी ज़िंदगी से जाने नहीं देना चाहता था। ऐसे में उसने जो फैसला लिया, वो भी कमाल का था।
अपनी कहानी शेयर करते हुए एक 29 साल के शख्स ने बताया कि वो अपनी मां की अकेली औलाद था। उसकी डॉक्टर मां और नानी ने बड़े से ही प्यार से उसे पाला था और उन्होंने कभी भी उसे अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 23 साल की उम्र में शख्स की मुलाकात एक 19 साल की लड़की से हुई, जो बहुत सुंदर और प्यारी थी। सालभर की डेटिंग के बाद उसने लड़की को प्रपोज़ कर दिया और अपनी शादी भी प्लान करने लगा। इसी दौरान उसकी मां को कैंसर हुआ और स्काइप पर शादी देखने के बाद उनकी मौत हो गई। इस मौके पर शख्स की नई-नवेली पत्नी ने उसका पूरा साथ दिया।
एक दिन जब कपल मां की पुरानी एल्बम देख रहा था, तो उन्हें लड़के की मां और लड़की के पापा की गहरी दोस्ती के बारे में पता चला। लगभग हर फोटो में वे दोनों साथ दिख रहे थे। आखिरकार जब उसने पत्नी के पिता यानि अपने ससुर से इस बारे में पूछा तो उनके सामने सच्चाई सामने आई। लड़के के ससुर का रिश्ता उसकी मां से कॉलेज के दिनों में था और इस अफेयर में जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो ज़िम्मेदारी उठाने के डर से वो भाग गए। ससुर भी ये जानकर दंग रह गया कि दामाद दरअसल उसका बेटा है और इस लिहाज़ से पति-पत्नी सौतेले भाई-बहन हुए। हालांकि, ये जानने के बाद भी उन्होंने ये रिश्ता नहीं तोड़ा और अब अपनी फैमिली भी प्लान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular