Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयदीवार पर लिखे भारत-विरोधी नारे, मंदिर में फिर हुई तोड़फोड़

दीवार पर लिखे भारत-विरोधी नारे, मंदिर में फिर हुई तोड़फोड़

ओटावा। कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। ओंटारियों प्रांत के विंडसर शहर में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और नफरत भरे नारे लिखे गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना के मद्देनजर दो संदिग्धों की तलाश है। जानकारी के अनुसार विंडसर पुलिस ने खुलासा ‎किया है ‎कि श्री स्वामीनारायण मंदिर के बाहर दीवार पर हिंदू-विरोधी और भारत-विरोधी नारे काले रंग के पेंट से लिखे गए हैं। विंडसर पुलिस ने आगे कहा कि हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ की जांच घृणा से प्रेरित घटना के रूप में की जा रही है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने एक वीडियो प्राप्त किया है, जिसमें दो संदिग्धों को रात 12 बजे के बाद इलाके में देखा गया है। वीडियो में, एक संदिग्ध इमारत की दीवार पर तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई देता है, जबकि दूसरा उसके साथ खड़ा है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय, एक संदिग्ध ने काले रंग का स्वेटर, बाएं पैर पर एक छोटे से सफेद लोगो के साथ काली पैंट और काले और सफेद रंग के हाई-टॉप रनिंग शूज पहने थे। दूसरे संदिग्ध ने काली पैंट, एक स्वेटशर्ट, काले जूते और सफेद मोजे पहने थे। कनाडा के हिंदू मंदिरों में पहले भी कई दफा ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन अभी तक वहां की सरकार द्वारा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। विंडसर में हुई यह पांचवीं घटना है, जहां मंदिर में तोड़फोड़ की गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular