Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeराज्यविशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी...

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी घटना

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को विशाखापत्तनम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। बता दें कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि बुधवार को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को 05:45 बजे निर्धारित प्रस्थान के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, क्योंकि बदमाशों की ओर से पथराव के कारण C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular