Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयरक्षा मंत्री आसिफ ने बताया, भारत ने अभी आमंत्रित नहीं किया

रक्षा मंत्री आसिफ ने बताया, भारत ने अभी आमंत्रित नहीं किया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत ने उन्हें 27 अप्रैल को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में अभी तक आमंत्रित नहीं किया है। रक्षामंत्री आसिफ ने एससीओ सम्मेलन के लिए भारत आने की खबरों का खंडन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक निर्धारित बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है और अगर भारत आने वाले दिनों में ऐसा करता है, तब भी कार्यक्रम में भाग लेने का अंतिम निर्णय पाकिस्तानी सरकार द्वारा लिया जाएगा। पिछले हफ्ते, यह बताया गया कि पाकिस्तान के रक्षा और विदेश मंत्री एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए भारत आएंगे।
एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होने वाली है, जहां भारत द्वारा आमंत्रित नेताओं में बिलावल भुट्टो जरदारी और चीन के किन गैंग शामिल हैं। इस बीच, एक पाकिस्तानी सलाहकार ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में एससीओ की एक आभासी बैठक में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular