Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयउत्तर कोरिया ने फिर समुद्र में दागी एक संदिग्ध मिसाइल

उत्तर कोरिया ने फिर समुद्र में दागी एक संदिग्ध मिसाइल

सियोल । उत्तर कोरिया ने फिर समुद्र में एक संदिग्ध मिसाइल दागी है। जिसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी हैं। उ.कोरिया ने अमेरिका और द.कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में अपनी परीक्षण गतिविधियों को तेज किया है। उत्तर कोरिया इन सैन्य अभ्यासों को उस पर हमले के अभ्यास के रूप में देखता है। जापान के रक्षा मंत्रालय और तट रक्षक बल ने बताया कि उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह मिसाइल दागी। हालांकि, उसने प्रक्षेपण के संबंध में कोई और जानकारी नहीं दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जलक्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। फिलहाल यह अभी जांच का विषय है, अगर मिसाइल लांच की पुष्टि होती है, तब यह उ.कोरिया का अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेना द्वारा पिछले सप्ताह संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद से चौथा हथियार परीक्षण होगा।
उत्तर कोरिया का मानना है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उस पर हमले की तैयारी करने के लिए है। बहरहाल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया का कहना है कि उनका अभ्यास रक्षात्मक प्रकृति का है। यह अभ्यास गुरुवार तक जारी रहेगा। उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए हाल ही में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-17 का प्रक्षेपण किया था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular