Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयढाका की बिल्डिंग में धमाका, सात की मौत, 70 से अधिक घायल

ढाका की बिल्डिंग में धमाका, सात की मौत, 70 से अधिक घायल

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार की दोपहर एक बिल्डिंग में धमाका हो गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से अधिक घायल हुए हैं।

अनुमान है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, वहां राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।

विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी आग

यह विस्फोट गुलिस्तान बीआरटीसी काउंटर के पास हुआ। काउंटर के दक्षिणी तरफ सात मंजिला बिल्डिंग थी। जिसके ग्राउंउ फ्लोर पर सेनेटरी की दुकान थी। बाकी फ्लोर पर ब्रैक बैंक का दफ्तर था। मंगलवार की दोपहर अचानक बिल्डिंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद दुकान, बाजार में आग लग गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। अब तक सात लोगों की डेड बॉडी निकाली गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

एक हफ्ते में हुए तीन धमाके

ढाका में एक हफ्ते के भीतर तीन धमाके हो चुके हैं। इससे पहले बीते शनिवार को बांग्लादेश के चटोग्राम के पास एक ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट हुआ था। जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular