Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसड़क निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण शासन की प्राथमिकता : मंत्री श्री भार्गव...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण शासन की प्राथमिकता : मंत्री श्री भार्गव लोक निर्माण विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता नियंत्रण राज्य शासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किये गये है। संबंधित ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी को इनका पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्माण से जुड़े सभी इंजीनियर की जिम्मेदारी होगी कि निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाया जाये।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह ने कहा कि नवीन निर्देशों में सड़क निर्माण में प्रति परत उपयोग होने वाली सामग्रियों का निर्धारित आवृति अनुसार उपयोग किए जाने और परीक्षण की प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट एवं आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नवीन दिशा-निर्देश जारी करने का मूल उद्देश्य सड़क मार्ग की समस्त परतों का कार्य निर्धारित मापदण्ड एवं गुणवत्ता अनुसार सुनिश्चित करना है। साथ ही मार्ग की चौड़ाई अनुरूप विभिन्न परतों में आवृति अनुसार परीक्षण प्रति किलोमीटर किया जाना है। सड़क निर्माण में सड़क के दोनों ओर के शोल्डर निर्माण सहित सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular