छिंदवाड़ा-गत रात्रि को गोवंश तस्कर मोरडोगरी, मुजावर रोड से होते हुए सॉवरी लावाघोगरी की ओर से तेज रफ्तार से एक इनोवा एमएच पासिंग वाहन आने की सूचना बजरंग दल को मिलने पर बजरंग दल जिला सह संयोजक आकाश पवार मोहखेड़ प्रखंड गोरक्षा प्रमुख राकेश धुर्वे, करण वस्त्राणे, विलास पवार के द्वारा गाड़ी को सावरी चौकी स्थित बेरियल के पास रोकने का रोकने का प्रयास किया गया। पर गोवंश का वहान तेज रफ्तार से मुलताई रोड की ओर भागने का लगा। जिसका पीछा करने पर जूनापानी के पास वाहन क्र.एमएचज 02 सी आर 2390 छोड़ के भाग खड़े हुए उन्हें पता था कि आकाश पवार उनके पीछे लग गया है । वाहन में 6 गौ वंश कुरकर्ता पूर्वक भरे हुए थे जिसकी खबर सावरी चौकी देकर सुपुर्द की गई सभी गौ वंश को मेगा सिवनी गौ शाला में छोड़ दिया गया।
एक सप्ताह बिता नही की 10 चक्का वाहन को पकड़ा गया था जिसके चलते 4 दिन पहले गौ तस्कर इकबाल कुरैशी नाम के गौ तस्कर के द्वारा आकाश पवार को जान से मारने की धमकी दी गई। लगातार बजरंगियो को गोली मरने की धमकी मिल रही है पर बजरंगी अपनी जान पर खेल कर गौ माता की रक्षा कर रहे । तस्कर के वाहन को पकड़ने में में मुख्य रूप से जिला बजरंग दल सहसंयोजक आकाश पवार मोहखेड़ प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राकेश धुर्वे , कारण वस्त्राणे, विलास पवार उपस्थित रहे ।

