Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeराज्यकांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने कठपुतली एजेसियों का सहारा लिया जा रहा...

कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने कठपुतली एजेसियों का सहारा लिया जा रहा : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ में हुई छापेमारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने के लिए कठपुतली एजेसियों का डर दिखाया जा रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के मित्र गौतम अडानी पर शेल कंपनियों के द्वारा घपला व अन्य कई गंभीर आरोप लगे। लेकिन क्या आपको कोई भी एजेंसी इसकी जांच करते दिखी? लेकिन, कांग्रेस अधिवेशन में अड़ंगा डालने व मोदी जी और उनके मित्र के बीच की सांठगांठ पर उठ रही आवाजों पर एजेंसियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निडर होकर देश के मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस अधिवेशन में हम महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का संकल्प लेने वाले हैं। कठपुतली एजेंसियों का डर दिखाकर आप देश की आवाज को दबा नहीं सकते।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular