Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशविहिप अपने षष्ठिपूर्ति वर्ष में संगठन के सभी आयामों को करेगा दुरुस्त,विभाग...

विहिप अपने षष्ठिपूर्ति वर्ष में संगठन के सभी आयामों को करेगा दुरुस्त,विभाग बैठक में निर्धारित किए गए लक्ष्य, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

छिन्दवाड़ा।
विश्व हिंदू परिषद अपनी स्थापना के षष्ठिपूर्ति वर्ष में सभी आयामों को दुरुस्त कर संगठन के उद्देश्य पूर्ति के लिए कार्य करेगा। जिसमें मुख्यतः सत्संग विभाग, बलोपासना, संस्कार केंद्र/संस्कार शाला, ग्रामस्तर समिति धर्म रक्षा निधि के कार्यों को विस्तार दिया जाएगा।
शनिवार को स्थानीय सिंधु भवन में विहिप छिन्दवाड़ा की विभागीय बैठक का आयोजन प्रान्त संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।जिसमें विगत दिवस प्रान्त बैठक में पारित प्रस्तावों और योजनों को मूर्तरूप प्रदान करने रूपरेखा बनाई गई। इसी के साथ संगठन के उद्देश्यों के अतिरिक्त आगामी छमाही आयोजन महाशिवरात्रि, शिवजी जयंती, हिन्दू नववर्ष, राम उत्सव, हनुमान जयंती, अम्बेडकर जयंती समेत अन्य को भव्यता प्रदान करने पर विचार किया गया।
इस अवसर पर बजरंग दल प्रान्त सह संयोजक तपस्वी उपाध्याय, प्रान्त सुरक्षा प्रमुख प्रशान्त छोटू पाल, विभाग मंत्री अजय बंदेवार, जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, शशि परतेती, विभाग सह मंत्री ऋषिराज सिंह, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख संदीप वर्मा, विभाग गौ-रक्षा प्रमुख गुड्डा रघुवंशी, विभाग संयोजिका मातृशक्ति किरण शर्मा, बजरंग दल विभाग संयोजक सुभाष गढेकर, जिला उपाध्यक्ष सुमित काबरा, धूमराज पटेल, किरण पवार, जिला मंत्री नकुल विश्वकर्मा, गोलू सूर्यवंशी, जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी समेत छिन्दवाड़ा-परासिया दोनों जिलों के समस्त प्रखंडों से अध्यक्ष, मंत्री एवं संयोजक उपस्थित थे।
*विभाग टोली में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति:*
महाकौशल प्रान्त संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति में विभाग मंत्री अजय बंदेवार द्वारा विभाग टोली में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिनमें विभाग सत्संग प्रमुख अन्नीलाल दुबे, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख दीपू यादव, विभाग समरसता प्रमुख अभिषेक वैष्णव, विभाग सेवा प्रमुख तरुण बुनकर, विभाग मठ मंदिर प्रमुख बेनीप्रसाद वर्मा, विभाग धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख राजेन्द्र स्वामी को दायित्व सौपें गए। वहीं बजरंग दल विभाग संयोजक भोलू चौधरी एवं बजरंग दल विभाग गौ-रक्षा प्रमुख उज्ज्वल पटेल को बनाया गया।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular