Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारपाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश जिम्नास्टिक टीम अपने...

पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मध्यप्रदेश जिम्नास्टिक टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की शुरुआत 30 जनवरी 2023 को भोपाल के टी.टी. स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुई। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलरिपयट्टू के खिलाड़ियों की मेजबानी ग्वालियर शहर कर रहा है। एम.पी. बैडमिंटन अकादमी में होने वाले बैडमिंटन मैचों के साथ 31 जनवरी से ग्वालियर नगर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है।

ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में एक फरवरी से शुरू होने वाले जिम्नास्टिक में देश भर के 200 से अधिक जिम्नास्ट शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम मध्यप्रदेश के 18 जिम्नास्ट, 7 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। म.प्र. की जिम्नास्टिक टीम पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ यूथ गेम्स में शामिल होगी।

मध्यप्रदेश महिला जिम्नास्टिक टीम की कोच सुश्री मेघा साहू का कहना है कि बदलते मौसम के बाद भी हमारे खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में सफल रहेंगे। ठंड के मौसम के कारण कुछ खिलाडि़यों को चोट भी आई है। इसके बाद भी हम अपने खिलाडि़यों से तीन से चार पदक की उम्मीद कर सकते हैं।

एम.पी. महिला जिम्नास्टिक टीम की 11 लड़कियाँ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगी। पाँच लड़कियाँ रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और छह लड़कियाँ कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

मध्यप्रदेश ब्वॉयज जिम्नास्टिक टीम के सात खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे

एम.पी. ब्वॉयज जिम्नास्टिक टीम के कोच श्री सतनारायण पड़वार ने कहा कि हमारे सात जिम्नास्ट पूरी तरह से फिट हैं और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं। मुझे अपने लड़कों से कम से कम तीन से चार पदक की उम्मीद है। दीपेश लश्करी और घनश्याम बिल्लोरे से पदकों का पूरा भरोसा है। जिम्नास्टिक के अन्य लड़कों से भी कुछ और पदक की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular