Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेसिया पहुंचा रोहिंग्या शरणार्थियों का एक और समूह

इंडोनेसिया पहुंचा रोहिंग्या शरणार्थियों का एक और समूह

पिडी । रोहिंग्या मुसलमानों का एक और समूह कई हफ्तों का समुद्री सफर तय करने के बाद इंडोनेशिया के सबसे उत्तरी प्रांत आचेह में एक समुद्र तट पर उतरा। स्थानीय पुलिस के प्रमुख फौजी ने बताया कि करीब 185 पुरुष महिलाएं और बच्चे आचेह के पिडी जिले के एक तटीय गांव मुआरा तिगा में यूजिंग पाई बीच पर शाम को लकड़ी की एक जर्जर नाव से उतरे।
फौजी ने कहा कई हफ्तों के समुद्र के सफर के कारण वे बेहद कमजोर और थके हुए नजर आ रहे हैं।’’ उन्हें गांव के सभागार में ले जाया गया है। स्थानीय निवासियों स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों से मदद मिलने तक वे वहां रहेंगे। फौजी ने बताया कि आव्रजन अधिकारी व पुलिस शरणार्थियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये लोग उन 190 रोहिंग्या के समूह का हिस्सा थे जिनके बारे में संयुक्त राष्ट्र ने बताया था कि वे कई हफ्तों से अंडमान सागर में एक छोटी नाव पर फंसे हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular