Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeक्राइमब्वॉयफ्रेंड की घिनौनी हरकत, पहले बनाया गर्लफ्रेंड का आपत्तिजनक वीडियो, फिर करवाया...

ब्वॉयफ्रेंड की घिनौनी हरकत, पहले बनाया गर्लफ्रेंड का आपत्तिजनक वीडियो, फिर करवाया दोस्तों से रेप

मध्य प्रदेश के आगर में कॉलेज की एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रेप किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि फरार आरोपी पर पुलिस द्वारा इनाम भी रखा गया है।

छात्रा ने इस घटना के बाद पुलिस को बताया कि आरोपी पवन बैरागी की उसकी सहेली के माध्यम से मुलाकात हुई थी। और फिर धीरे धीरे दोस्ती बढ़ गई। जिसके बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। और साथ ही आरोपी ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम रखा है। इस मामले को लेकर आगर मालवा एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि सुसनेर थाना क्षेत्र में बीकॉम में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत के बाद तीन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बी. काम में पढ़ने वाली छात्रा को पवन बैरागी नामक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसने हेमंत सिसोदिया नामक दोस्त के कमरे पर छात्रा को बुलवाया। और जब छात्रा उसके कमरे पर पहुंची तब उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसके बाद आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर पवन ने हेमंत से भी छात्रा का शारीरिक शोषण करवाया। फिर उसने अपने मित्र राजेश राठौर से छात्रा का यौन शोषण करवाया। जब आरोपी पवन और उसके साथी लगातार दबाव बनाने लगे तो छात्रा ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवा दी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular