मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। लेकिन इसके बावजूद अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बदमाशों में पुलिस प्रशासन का डर तक नहीं दिखता। लेकिन इस बार भोपाल में एक अलग ही गुट का झगड़ा सामने आया है। यहां किन्नरों के गुटों की बीच विवाद हुआ है।
भोपाल स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। जहां किन्नरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किन्नरों के समूह ने पुलिस के खिलाफ हाय-हाय के लगाए नारे लगाए। काजल बंबई किन्नर समेत दूसरे बदमाशों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सुरैया किन्नर गुट ने यह प्रदर्शन किया। किन्नरों ने बाल काटने और अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया।
वहीं किन्नरों ने काजल बंबई और उसके साथियों पर कार्रवाई नहीं करने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बंगले का घेराव करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मकरंद ने किन्नरों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी पुलिस कमिश्नर कार्यालय से हटे। भोपाल के मंगलवारा में रहने वाले सुरैय्या किन्नर और उसके साथी किन्नरों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। सुरैय्या किन्नर ने क्षेत्र में रहने वाले दूसरे किन्नर बंबई काजल, फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके सहयोगियों पर घर में घुसकर मारपीट और अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया है। इसके बसाथ ही अगस्त 2022 में कनपटी पर पिस्टल अड़ाकर 30 लाख रुपए की मांग करने का आरोप भी लगाया है। सुरैया किन्नर गुट ने काजल बंबई का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में काजल और उसके साथी सुरैया किन्नर के घर जाते दिखाई दे रहें हैं। इसके साथ ही सुरैया किन्नर गुट के सदस्य के बाल काटने के आरोप लगाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।




