Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारबेमौसम बरसात से प्रभावित फसलों की क्षतिपूर्ति की जाएगी - मुख्यमंत्री श्री...

बेमौसम बरसात से प्रभावित फसलों की क्षतिपूर्ति की जाएगी – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेमौसम बरसात से कई जगह हमारे किसान भाई-बहनों की फसलों को क्षति पहुँची है। लेकिन वे चिंता नहीं करें। प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल फसलों के नुकसान का सर्वे आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे कर, क्षति के आकलन के आधार पर राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के माध्यम से किसानों को जारी संदेश में यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ मिले, इसके निर्देश भी दिए गए हैं। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ है। क्षति की भरपाई की जाएगी। प्रभावित किसानों को संकट से उबारने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular