10 साल पहले भारतीय बाजार में एक SUV लॉन्च हुई थी। जो देखते ही देखते सुपरहिट हो गई। दमदार डिजाइन और स्पेस वाली इस SUV की कीमत काफी कम थी, जिस वजह से भारतीय बाजार में इसका सिक्का चल गया। हालांकि, 10 साल के सफर के बाद इस SUV का नाम बाजार से खत्म हो गया। खुद कंपनी इसका प्रोडक्शन बंद कर चुकी है। इसका बदा हुआ स्टॉक भी नहीं बिक रहा है। आलम ये है कि इस साल जनवरी से ही इसकी सेल्स जीरो है। यानी कंपनी बचा हुआ स्टॉक भी खत्म नहीं कर पा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेनो डस्टर की। ये वही SUV है जिसका एक समय भारतीय बाजार में नाम चल रहा था। अब पिछले 9 महीने से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसकी सेल्स जीरो हैरेनो डस्टर कभी कंपनी के लिए हॉट फेवरेट कार थी, लेकिन बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अचानक से आई बाढ़ में ये सर्वाइव नहीं कर पाई। हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ब्रेजा, एमजी एस्टर जैसी की कॉम्पैक्ट SUV के सामने इसने सरेंडर कर दिया। आपको जानकर हैरत होगी की जुलाई से दिसंबर 2021 के बीच में डस्टर की सिर्फ 1500 यूनिट भी नहीं बिकीं। वहीं, जनवरी 2022 से इसकी सेल्स जीरो हो गई। अपने सेगमेंट में डस्टर इतना ज्यादा पिछड़ गई कि कंपनी ने इसका प्रोडक्श ही बंद कर दिया। हालांकि, इसका बचा हुआ स्टॉक भी कंपनी खाली नहीं करा पा रही है। कंपनी इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से भी डिलिस्टेड कर चुकी है। 2019 में रेनो ने कहा था कि वो भारत के लिए सेकेंड जेनरेशन की डस्टर छोड़ देगी और सीधे थर्ड जेनरेशन मॉडल लाएगी। नए-जेन मॉडल के आने तक कॉम्पैक्ट SUV स्पेस में एक प्रतिनिधि के लिए फर्स्ट-जेन डस्टर का प्रोडक्शन बढ़ाया जाना था। हालांकि, 2021 में कंपनी ने कहा कि वो किगर के साथ भारत के लिए एक नई-जेन डस्टर बनाने की अपनी प्लानिंग का री-इवेल्यूएशन कर रही थी। यानी ये साफ नहीं है कि न्यू जनरेशन डस्टर भारत में लॉन्च होगी या नहीं। 2020 में कंपनी ने डस्टर को BS6 मानकों के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया और डीजल इंजन को बंद कर दिया था।




