Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeलाइफस्टाइलशादी की जूलरी चुनते समय न करें हड़बड़ी, जरूर ध्यान में रखें...

शादी की जूलरी चुनते समय न करें हड़बड़ी, जरूर ध्यान में रखें ये बातें

Wedding Jewellery: शादी के दिन दुल्हन का लुक निखारने में जूलरी का होना बहुत जरूरी है। ये लुक को पूरी तरह से इंहेंस कर सकता है। ऐसे में वेडिंग जूलरी को चुनते समय कुछ बातों को ध्यान में रखें।

शादी के दिन दुल्हन अपने खूबसूरत लहंगे में नजर आती है। इसके साथ वह फ्लॉलेस मेकअप भी कैरी करती है। अपने लुक को पूरा करने के लिए वह प्यारी जूलरी भी कैरी करती है। लेकिन अगर आप कोई गलत जूलरी को चुनते हैं तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो जूलरी चुनते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

जूलरी चुनते समय ध्यान में रखें ये बातें

1) जूलरी चुनते समय अपने लुक पर ध्यान दें। ऐसे में आपको ये तय करना होगा की आपको किस तरह का लुक चाहिए।

2) राजस्थानी लुक चाहिए चो मांग टीका की जगह, माथा पट्टी और बोड़ला वाली जूलरी को चुनें।

3) रोयल लुक में सिंपल जूलरी को चुनें, जिसमें एक चोकर सेट के साथ सिंपल मांगटीका हो।

4) एक्ट्रेस के जैसा लुक पाने के लिए उनके पूरे लुक से इंस्पिरेशन लें।

कैसे चुनें शादी की जूलरी

1) डायमंड जूलरी 

सूर्ख लाल, गुलाबी रंग के जोड़े के साथ आप डायमंड लुक वाली जूलरी को चुन सकते हैं। इसमें अगर एक बड़ा पन्ना लगा हो जो ड्रेस से मैचिंद का हो तो भी ये काफी अच्छा लगेगा।

2) गोल्ड जूलरी

कई दुल्हन अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए गोल्ड की जूलरी को चुनती है। सुर्ख लाल रंग के जोड़े के साथ आप गोल्ड की खूबसूरत जूलरी को चुन सकती है। मौनी रॉय की तरह आप टेम्पल डिजाइन को भी चुन सकती हैं।

3) ग्रीन जूलरी

हरे रंग की जूलरी हमेशा अच्छी लगती है। ये हर तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लुक देती है। आप इस तरह की जूलरी को किसी भी लहंगे के साथ पेयर कर सकते हैं। इसमें कई तरह के डिजाइन भी आपको मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular