Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपर्यटकों के लिये खुला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पहली बार सैर कराएंगी महिला...

पर्यटकों के लिये खुला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, पहली बार सैर कराएंगी महिला गाइड

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने शनिवार को ताला गेट में फीता काटकर गजराज को फल खिला कर पूजा अर्चना करते हुए पर्यटकों के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पर्यटकों का मुंह मीठा कराया।

वन कर्मियों को इस अवसर पर कई सारी सामग्रियां भी वितरित की गईं ताकि उनको जंगल के अंदर पेट्रोलिंग एवं गश्ती करने में कहीं कोई कमी ना रह जाये। वन मंत्री ने भी पार्क भ्रमण किया। टाइगर रिजर्व में पर्यटन की शुरुआत के साथ ही बांधवगढ़ में पहली बार महिला गाइड की भी शुरुआत की गई है। ये महिला गाइड पर्यटकों को पार्क दर्शन कराने के साथ-साथ बांधवगढ़ की जैव विविधता, वन्य जीवों और खासियत से रूबरू कराएंगी।

25 महिला गाइड की नियुक्ति
टाइगर रिजर्व प्रबंधन में पहली बार 25 महिलाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षित कर पार्क में नियुक्ति दी है। ये सभी महिलाएं बांधवगढ के आसपास के गांवों की रहने वाली हैं। वन मंत्री ने इस दौरान देश भर से बांधवगढ भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया है कि बांधवगढ नैसर्गिक सुंदरता का गढ़ है, इसके अलावा मध्य प्रदेश में वन्य जीवों के सरंक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के सासंद दुष्यंत सिंह सहित पार्क के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular