संवाददाता दिनेश पवार
*सांवरी बाजार :- मोहखेड़ विकासखंड के बीएमओ डा. रवि सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है । डा. सरकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांवरी बाजार की कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्रों को प्रतिदिन एक घंटा अंग्रेजी विषय पढ़ा रहे हैं । और छात्र छात्राओं को अपना अच्छा भविष्य बनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं !*
*डॉ रवि सरकार के इस सराहनीय कार्य के लिए आज नगर कांग्रेस कमेटी सांवरी बाजार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया ।वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीम सूर्यवंशी* नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक द्वारका साहू नीरज सूर्यवंशी पंकज पाठक कमलेश सोनी सुख दयाल बघेल बबंन सोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे