Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकसचिन पायलट की घेराबंदी के लिए परदे के पीछे सक्रिय हुए गहलोत...

सचिन पायलट की घेराबंदी के लिए परदे के पीछे सक्रिय हुए गहलोत कैंप के नेता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपना पद छोड़े देंगे। सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की पुष्टि कर दी है। ऐसे में सचिन पायलट सीएम पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। दावेदारी के बीच सचिन पायलट आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मिल सकते है। सीएम पद के जितने भी दावेदार बताए जा रहे हैं। उनमें सचिन पायलट पहली पंसद बताए जा रहे हैं। क्या पायलट पर ही दांव लगेगा?। पायलट समर्थकों को पूरा भरोसा है कि सोनिया गांधी सचिन पायलट के नाम पर अपनी मुहर लगा सकती है। सचिन पायलट कोच्चि में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए है। माना जा रहा है कि पायलट आज दिल्ली आएंगे और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। किसी प्रकार के अप्रिय हालत न हो इसके लिए पायलट समर्थक सतर्क हो गए है। पायलट समर्थक चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने पायलट समर्थकों से टि्वटर अकाउंट के जरिए किसी प्रकार के माहौल खराब नहीं करने की अपील की है। सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात की भनक लगते ही गहलौत कैंप के विधायक भी सक्रिय हो गए है। सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और रघु शर्मा परदे के पीछे सक्रिय हो गए है।

सोनिया गांधी से मुलाकात अहम मानी जा रही है

चर्चा है कि सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उनसे आगे के निर्देश प्राप्त करेंगे। कांग्रेस पार्टी में पलपल बदल रहे घटनाक्रम के बीच सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। संभवत इस मुलाकात में सचिन पायलट राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुरू हुई राजनीतिक उठापटक को लेकर सोनिया गांधी को ब्रीफ कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच सोनिया गांधी और सचिन पायलट की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

पायलट कैंप के विधायक सक्रिय 

पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने ट्वीट कर लिखा- सभी साथियों से निवेदन है कि धैर्य एवं संयम बनाएं। सच्चाई की जीत होगी। हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। हमें आलाकमान पर पूरा भरोसा है। इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर कुछ भी अनावश्यक पोस्ट व कमेंट न करें।  आपको बता दें सोशल मीडिया पर पायलट समर्थकों ने सचिन पायलट को सीएम बनाने की मुहिम चला रखी है। कही बार उत्साह में पायलट समर्थक ऐसी पोस्ट कर देते हैं। जिससे दांव उल्ट पड़ जाता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular