Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeकरियरCAT 2022: ये हैं भारत के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट्स, जो स्वीकार...

CAT 2022: ये हैं भारत के टॉप 20 MBA इंस्टीट्यूट्स, जो स्वीकार करते हैं CAT स्कोर

CAT 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर 21 सितंबर, 2022 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार CAT 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in के माध्यम से

CAT 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर 21 सितंबर, 2022 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार CAT 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कैट आवेदन फीस 2,300 रुपये है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये है। एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्सेज  के लिए भारत में मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स, में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई लिस्ट से टॉप इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें, विभिन्न IIM के लिए कैट कट-ऑफ और उम्मीदवार द्वारा इंस्टीट्यूट की पसंद के आधार पर संबंधित IIM उम्मीदवारों को अगले राउंड के चयन के बारे में सूचित करेगा जब वे परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर लेंगे जिसमें  राइटिंग एबिलिटी टेस्ट  (WAR), पर्नसल इंटरव्यू (PI), और ग्रुप डिस्कशन (GD) राउंड शामिल है।

IIM बैंगलोर रविवार 27 नवंबर को तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित कैट 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा आईआईएम के विभिन्न मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

यहां देखें टॉप IIM की लिस्ट

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बैंगलोर, बैंगलोर
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता, कोलकाता
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझीकोड
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर
एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
प्रबंधन विकास संस्थान
भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर
भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक
सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
भारतीय प्रबंधन संस्थान तिरुचिरापल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular