Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeकरियरSAIL Recruitment 2022: ट्रेनी के 200 पदों पर निकली नौकरी, बिना परीक्षा...

SAIL Recruitment 2022: ट्रेनी के 200 पदों पर निकली नौकरी, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

SAIL Recruitment 2022 Notification: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)  ने 200 ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में है वह यहां आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी डिटेल्स पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

जानें- आवेदन करने की तारीख

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख – 23 सितंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 08 अक्टूबर 2022

पदों के बारे में

इस भर्ती के माध्यम से  मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग, क्रिटिकल केयर नर्सिंग ट्रेनिंग, एडवांस्ड स्पेशलाइज्ड नर्सिंग ट्रेनिंग (एएसएनटी), डाटा एंट्री ऑपरेटर / मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन ट्रेनिंग  तकनीशियन प्रशिक्षण, अस्पताल प्रशासन प्रशिक्षण, ओटी / संज्ञाहरण सहायक प्रशिक्षण, उन्नत फिजियोथेरेपी प्रशिक्षण, रेडियोग्राफर प्रशिक्षण और फार्मासिस्ट प्रशिक्षण और मेडिकल लैब के पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वह भर्ती से जुड़ी डिटेल्स देखने के लिए आधिकारिक नोटिस पर क्लिक करें।

SAIL Trainee Notification Download

सैलरी

मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग –  7000 रुपये
क्रिटिकल केयर नर्सिंग ट्रेनिंग – 17000 रुपये
एएसएनटी और एचएटी – 15000 रुपये
एडवांस्ड स्पेशलाइज्ड नर्सिंग ट्रेनिंग- 10000 रुपये
अन्य – 9000 रुपये

कैसे होगा सिलेक्शन

योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

SAIL Recruitment 2022: ऐसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट igh.sailrsp.co.in पर जाएं।

स्टेप 2-  “what’s new” लिंक पर क्लिक कर,  “Apply for Trainee Advt. no.-Ref. No. PL-M&HS/1898, Date: 16/09/2022” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  फिर  ‘Online Application Form’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक  डिटेल्स भरने के बाद, “Submit”  बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5-  सबमिट करने के बाद आप अपना भरा हुआ डेटा देख सकते हैं।

स्टेप 6-  प्रिंट बटन पर क्लिक करें और निम्नलिखित फॉर्म का प्रिंट आउट लें। 1. भरा हुआ आवेदन फॉर्म (पेज-1) 2. घोषणा पत्र (पेज-2) 3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फॉर्म। (पेज-3)

स्टेप 7-  जहां कहीं भी आवश्यक हो, उपरोक्त प्रपत्रों पर हस्ताक्षर करें और आवेदन फॉर्म के उपयुक्त स्थान पर एक पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटोग्राफ चिपकाएं।

स्टेप 8- अब, “भरा हुआ फॉर्म देखें” पर क्लिक करें। अपना आवेदन आईडी दें और आपको भरा हुआ फॉर्म मिल जाएगा।

स्टेप 9 – आप चाहें तो प्रिंट बटन पर क्लिक करके प्रिंट आउट ले लें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular