Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यझारखंड पार्टी में तीसरी बार फूट, नई पार्टी का गठन; रिलन बने...

झारखंड पार्टी में तीसरी बार फूट, नई पार्टी का गठन; रिलन बने AJP के अध्यक्ष

झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. एनई होरो द्वारा गठित झारखंड पार्टी (झापा) में तीसरी बार फूट पड़ गई है। पहले झापा एनोस गुट व झापा रिलन गुट के रूप में चल रही थी। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा रिलन गुट को पार्टी सिंबल न मिलने व एनोस गुट के पक्ष में फैसला आने के बाद अब अबुआ झारखंड पार्टी (एजेपी) का गठन किया गया है। इसकी घोषणा सोमवार को जीईएल चर्च मिशन कंपाउंड स्थित एनई होरो के आवास में ह हुई। इसमें उनके पुत्र रिलन होरो को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा बने हैं। उपाध्यक्ष अजय तोपनो, जावेद पाशा, महासचिव विजय आइंद, निकोदिम लकड़ा, मोनरेन तोपनो, एसटी एक्का व कोषाध्यक्ष संजय कुजूर बने हैं। उप-कोषाध्यक्ष के पद पर बदरी साहू, सचिव राजेंद्र लुगून, रुबेन डांग, सबन बारला, विरेंद्रनाथ, शिवशंकर राम, मनोज, सह-सचिव विलियम समद, दिलमोहन साहू, अर्णव सेन, अब्राहम हस्सा, जुनूल तोपनो व राहुल को चुना गया है।

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा संगठन सचिव सुबोध, अलबर्ट होरो, राधाकृष्ण सिंह मुंडा, निस्तार तिग्गा व अल्फ्रेड आइंद बने हैं। कार्यकारिणी सदस्य पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बेटे जयंत जयपाल सिंह मुंडा, रास होरो, थॉमस तोपनो, जुलियन तोपनो, डॉ विजय होरो, संजय तिर्की, मतियस जोजो व गजाधर सिंह को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular