Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराज्यइस बार लालकिले पर 'बाहुबली' एक्टर प्रभास करेंगे रावण दहन

इस बार लालकिले पर ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास करेंगे रावण दहन

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार और फिल्म बाहुबली के एक्टर प्रभास इस साल दिल्ली में लालकिले पर प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण के पुतले का दहन करेंगे। विजयादशमी यानि 5 अक्टूबर को लव कुश रामलीला समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

समिति के प्रमुख अर्जुन कुमार ने बताया कि बाहुबली के एक्टर प्रभास अपनी अगली फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। वे फिल्म के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे। इसलिए इस बार रावण दहन करने के लिए प्रभास सबसे उपयुक्त हैं। एक्टर प्रभास हवा में तीर चलाकर प्रत्येक पुतले का वध करेंगे।

अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर है पंडाल की थीम
इस साल अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल की थीम रखी गई है। लाल किले के मैदान में लवकुश रामलीला समिति रामलीला का आयोजन करेगी। इससे पहले एक्टर अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे अभिनेता रामलीला समिति के भव्य समारोह का हिस्सा रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular