Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही देख उड़े UN चीफ के होश,...

पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही देख उड़े UN चीफ के होश, कहा- ऐसा जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा

पाकिस्तान में बाढ़ से मची भीषण तबाही को देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के ‘होश उड़ गए’ हैं। गुतारेस ने कहा कि उन्होंने इस तरह के बड़े पैमाने पर जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘मैंने दुनिया में कई मानवीय आपदाएं देखी हैं, लेकिन कभी भी पाकिस्तान की इस बाढ़ जैसा जलवायु नरसंहार नहीं देखा। मैंने आज जो देखा है उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’पाकिस्तान में बाढ़ से मची भीषण तबाही को देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के ‘होश उड़ गए’ हैं। गुतारेस ने कहा कि उन्होंने इस तरह के बड़े पैमाने पर जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘मैंने दुनिया में कई मानवीय आपदाएं देखी हैं, लेकिन कभी भी पाकिस्तान की इस बाढ़ जैसा जलवायु नरसंहार नहीं देखा। मैंने आज जो देखा है उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’

यूएन चीफ ने सिंध प्रांत के लरकाना में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उन्हें अधिकारियों ने मोहनजोदड़ो में संयुक्त राष्ट्र के धरोहर स्थलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी सीमित क्षमता और अपने संसाधनों से अवगत हैं। लेकिन आपको इस बारे में अवश्य ही आश्वस्त होना होगा कि पाकिस्तान के लोगों के साथ हम पूरी तरह से एकजुट हैं।’

‘पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आने का समय’
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने को कहेंगे कि वे त्रासदीपूर्ण स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प लें और इस समय पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आएं। पिछले हफ्ते यूएन ने पाकिस्तान की मदद के लिए 16 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने की अपील की थी। गुतारेस ने कहा कि पाकिस्तान और अन्य विकासशील देश जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता जारी रखने की भारी कीमत चुका रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular